Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, SDM ऑफिस का क्लर्क 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

MP News: Lokayukta takes major action, SDM office clerk arrested for taking bribe of Rs 15,000
X

MP News: Lokayukta takes major action, SDM office clerk arrested for taking bribe of Rs 15,000

MP News : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ब्यौहारी एसडीएम कार्यालय में पदस्थ क्लर्क वीर सिंह जाटव को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

MP News : मामले की शुरुआत ग्राम निपानिया निवासी सुरेश कुमार जायसवाल की शिकायत से हुई, जिन्होंने रीवा लोकायुक्त से संपर्क कर बताया कि उनकी पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन से जुड़े विवाद की अपील एसडीएम कार्यालय में लंबित है। फैसले की कॉपी देने के एवज में क्लर्क द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

MP News : शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप प्लान तैयार किया। बुधवार, 6 मई 2026 को 12 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 15 हजार रुपये लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अंजाम दी गई।

MP News : आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल लोकायुक्त टीम मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019