Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरआई गिरफ्तार, नक्शा सुधार के एवज में मांगी थी घूस

MP News
X

MP News : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान से जमीन के नक्शे में सुधार करने के एवज में पैसे मांग रहा था।

MP News : जानकारी के अनुसार, पोहरी तहसील के मचकला गांव निवासी किसान ने लोकायुक्त संगठन, ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान का आरोप था कि उसकी जमीन के नक्शे में गड़बड़ी सुधारने के लिए प्रभारी आरआई देवेंद्र जैन ने 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

MP News : शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया। तय योजना के तहत किसान 2 हजार रुपए लेकर सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित आरोपी के घर पहुंचा। जैसे ही आरआई ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

MP News : पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई, जिसमें आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए गए थे। अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019