Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू गिरफ्तार

MP News: Lokayukta takes major action, Ranger and Babu arrested for taking bribe of Rs 50,000
X

MP News: Lokayukta takes major action, Ranger and Babu arrested for taking bribe of Rs 50,000

MP News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा वन परिक्षेत्र में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम ने वन परिक्षेत्र बंडा के रेंजर विकास सेठ और लिपिक (बाबू) जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

MP News : जानकारी के अनुसार, मकरोनिया क्षेत्र के ज्योतिनगर निवासी विजय सिंह राजपूत ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि उनके निजी खेत में लगे पेड़ों की कटाई और लकड़ी परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट (टीपी) जारी करने के एवज में वन विभाग के अधिकारी उनसे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप था कि बिना पैसे दिए काम नहीं किया जा रहा था।

MP News : शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय बंडा में ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही दोनों अधिकारियों ने फरियादी से 50 हजार रुपये की राशि ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।

MP News : यह कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह और कमल सिंह के नेतृत्व में ट्रैप दल द्वारा की गई। मौके पर ही रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पंचनामा तैयार किया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019