Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, PWD क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने तेज कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग (PWD) में तैनात एक क्लर्क को रिटायर्ड कर्मचारी से रिश्वत वसूलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बचे हुए फंड की राशि जारी करने के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग की थी। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

MP News : जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने रिटायर्ड कर्मचारी के बचे हुए भविष्य निधि (PF) फंड को जल्द जारी करने के बहाने रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि क्लर्क बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहा था। लोकायुक्त की टीम ने गुप्त जांच के बाद ट्रैप ऑपरेशन चलाया। जैसे ही आरोपी ने 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने उसे मौके पर धर दबोचा।

MP News : लोकायुक्त के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 एवं 13(1)(d) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से रिश्वत राशि बरामद हुई है, और आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019