Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया शिक्षा अधिकारी

MP News
X

MP News

MP News : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक और कड़ा कदम उठाया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने अमरवाड़ा विकासखंड में पदस्थ ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर (बीएसी) सत्येंद्र जैन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह एक निजी स्कूल से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को बंद कराने के बदले लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

MP News : यह मामला उस समय सामने आया, जब यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि स्कूल के खिलाफ दर्ज सीएम हेल्पलाइन शिकायत को नस्तीबद्ध करने के लिए बीएसी सत्येंद्र जैन पैसों की मांग कर रहा है। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया।

MP News : मंगलवार शाम छिंदवाड़ा के चक्कर रोड स्थित आईसीएच के पास जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से तय 10 हजार रुपये की राशि ली, लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। केमिकल लगे नोटों के कारण हाथ धुलाने पर गुलाबी रंग आने से रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

MP News : लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019