Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, BMO और बाबू 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, झोलाछाप डॉक्टर से मांगी थी घूस

MP News
X

MP News : रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा शिकंजा कस दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर कर्चुलियान में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. कल्याण सिंह और रोगी कल्याण समिति प्रभारी शिवशंकर तिवारी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

MP News : लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने एक झोलाछाप डॉक्टर से अवैध क्लीनिक संचालित करने की अनुमति देने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता जयप्रकाश गुप्ता (ग्राम हटवा) ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा में दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

MP News : जांच टीम ने आरोपी डॉक्टर कल्याण सिंह को अपने चैंबर में रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, वहीं बाबू शिवशंकर तिवारी को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019