Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार लेते पंचायत सचिव और ठेकेदार गिरफ्तार

MP News
X

MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सचिव पर आरोप है कि उसने निर्माण कार्यों की स्वीकृति देने के बदले सरपंच से 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

MP News : जानकारी के अनुसार ग्राम बोरदा मांडा के सरपंच राजेश चतुर्वेदी ने इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए पंचायत सचिव दरबार सिंह राठौड़ उनसे 45 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया कि सचिव पहले ही 15 हजार रुपये ले चुका है।

MP News : शिकायत की पुष्टि के लिए लोकायुक्त टीम ने जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद निरीक्षक दीपक सेजवार के नेतृत्व में लोकायुक्त दल ने ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान पंचायत सचिव दरबार सिंह राठौड़ ने आवेदक से 30 हजार रुपये की रिश्वत ली और यह रकम अपने साथी ठेकेदार कमल बंजारा को दे दी।

MP News : इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने दोनों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को ग्राम पंचायत बोरदा मांडा क्षेत्र में थाना कायथा के पास आवेदक की कार में रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019