Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, इंदौर में इंजीनियर तो नरसिंहपुर में बाबू गिरफ्तार

MP News
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। ताजा कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर और नरसिंहपुर में अलग-अलग छापेमारी कर तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन घटनाओं ने एक बार फिर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है।

MP News : इंदौर में लोकायुक्त टीम ने पीडब्ल्यूडी (PWD) के दो इंजीनियर बालकुमार जैन और धीरेंद्र नीमा को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया। बताया जा रहा है कि दोनों इंजीनियरों ने एक भुगतान के बदले 6 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने योजना बनाकर कार्रवाई की और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

MP News : वहीं नरसिंहपुर में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने नगर पालिका में दबिश देकर बाबू संजय तिवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, उसने एक ठेकेदार से पेवर ब्लॉक के बिल भुगतान के बदले 38 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया और आरोपी को घूस लेते हुए धर दबोचा। दोनों मामलों में लोकायुक्त पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019