Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, आरएसआई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

MP News
X

MP News

MP News : भिण्ड। गौहद नगरपालिका में तैनात आरएसआई अबधेश यादव रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई टेंट हाउस संचालक नासिर खां की शिकायत के बाद की गई, जिसमें उन्होंने आरएसआई पर अपने बिल पास कराने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग का आरोप लगाया था।

MP News : जानकारी के अनुसार, नासिर खां के टेंट हाउस को नगरपालिका के विभिन्न कार्यक्रमों में लगाया जाता रहा है, लेकिन इन कार्यक्रमों के बिल कुछ समय से नगरपालिका पर बकाया थे। बार-बार निवेदन करने के बावजूद बिल पास नहीं होने पर आरएसआई अबधेश यादव ने बिल पास कराने के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांग ली।

MP News : नासिर खां की शिकायत पर लोकायुक्त ग्वालियर ने कार्रवाई शुरू की। योजना के तहत फरियादी नासिर खां के माध्यम से 20 हजार रुपए की रिश्वत देने का नाटक किया गया। जैसे ही आरएसआई ने 20 हजार रुपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

MP News : इसके बाद लोकायुक्त ने आरएसआई अबधेश यादव को गौहद थाने पहुंचाया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019