Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, जाति प्रमाण पत्र के बदले 2 हजार मांगने वाला आरआई रंगे हाथों गिरफ्तार

MP News
X

MP News : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजस्व निरीक्षक (आरआई) राकेश जैन को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला तब उजागर हुआ जब फरियादी संतोष कुशवाहा ने ग्वालियर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।

MP News : आरोप था कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के एवज में आरआई राकेश जैन ने 2000 रुपये की घूस मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप प्लान किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले ही 1000 रुपये की पहली किश्त ले चुका था। आज जैसे ही आरआई ने दूसरी किस्त के 1000 रुपये लिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

MP News : टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मुरैना तहसील कार्यालय में हुई, जहां अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मौके से बरामद नोटों की गिनती कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019