Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, सीमांकन के नाम पर घूस लेते पटवारी गिरफ्तार

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, सीमांकन के नाम पर घूस लेते पटवारी गिरफ्तार
X

MP News: Lokayukta action, Patwari arrested for taking bribe in the name of demarcation

MP News : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमीन के सीमांकन के बदले किसान से घूस मांगने वाले पटवारी की गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

MP News : मामला स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया का है, जहां किसान शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन करवाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पटवारी प्रकाश मेहरा लगातार पैसों की मांग कर रहा था। किसान ने बताया कि वह कई बार कार्यालयों के चक्कर लगा चुका था और चार बार सीमांकन की प्रक्रिया होने के बावजूद उससे बार-बार राशि मांगी जा रही थी।

MP News : आखिरकार पटवारी ने सीमांकन कार्य के बदले 5 हजार रुपये की मांग की। किसान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में कर दी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

MP News : मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को रासायनिक पाउडर लगे 5 हजार रुपये दिए और निर्देशानुसार पटवारी को रकम सौंपने के लिए कहा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

MP News : कार्रवाई के बाद आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019