Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की डिमांड, 5 हजार लेते वनरक्षक गिरफ्तार

MP News: Lokayukta action, forest guard arrested for demanding 20,000 rupees and taking 5,000 rupees
X

MP News: Lokayukta action, forest guard arrested for demanding 20,000 rupees and taking 5,000 rupees

MP News : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक वनरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अरुण अहिरवार को 5 हजार की पहली किस्त लेते ही टीम ने दबोच लिया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

MP News : शिकायत ललितपुर निवासी लकड़ी व्यापारी अरबाज खान ने की थी। आरोप है कि वनरक्षक ने गाड़ी छोड़ने और काम में सहयोग करने के एवज में पहले 20 हजार की मांग की थी। बाद में सौदा 10 हजार में तय हुआ। लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने 5 हजार की रकम ली, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

MP News : यह कार्रवाई पूरी तरह प्लानिंग के तहत की गई थी, जिससे आरोपी को बचने का मौका नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, आरोपी वनरक्षक लंबे समय से वाहन चालकों और छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहा था।

MP News : इस गिरफ्तारी के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और अन्य कर्मचारियों में भी डर का माहौल है। फिलहाल लोकायुक्त टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019