Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते बैंक शाखा प्रबंधक रंगे हाथों गिरफ्तार

Asian News
MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते बैंक शाखा प्रबंधक रंगे हाथों गिरफ्तार
X

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते बैंक शाखा प्रबंधक रंगे हाथों गिरफ्तार

MP News : सोहागपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी बैंक मर्यादित, सोहागपुर के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी शाखा प्रबंधक अनाज खरीदी से जुड़े भुगतान के बदले अवैध रूप से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

MP News : लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शाखा प्रबंधक दिनेशचंद दुबे (उम्र 59 वर्ष) शासकीय समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी से संबंधित हम्मालों और कर्मचारियों के भुगतान को जानबूझकर रोककर उनसे कमीशन की मांग कर रहा था। प्रति एक लाख रुपये के भुगतान पर 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की जा रही थी। मौजूदा मामले में करीब दो लाख रुपये के भुगतान के एवज में 20 हजार रुपये की अवैध रकम तय की गई थी।

MP News : इस मामले में पीड़ित कैलाश कुशवाह, निवासी सिटी अगोना, तहसील सोहागपुर, ने 1 जनवरी को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। 8 जनवरी 2026 को बैंक परिसर में जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

MP News : लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019