Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : चाय में गिरी छिपकली, परिवार के चार लोग अस्पताल में भर्ती

MP News
X

MP News

MP News : पन्ना। चाय के शौकीनों के लिए एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के बीजादुह गांव में रविवार रात एक परिवार के लिए चाय की चुस्की महंगी पड़ गई। गरमागरम चाय पीने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्य अचानक बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

MP News : जानकारी के अनुसार, रामनरेश यादव अपने घर में अपनी तीन बेटियों के साथ चाय का आनंद ले रहे थे। चाय पीने के कुछ ही देर बाद सभी को चक्कर आने और उल्टियां होने लगीं। परेशान परिजनों ने जब चाय के बर्तन की जांच की तो उसमें एक उबली हुई छिपकली मिली, जिसे देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

MP News : परिजनों ने तुरंत बीमार सदस्यों को सलेहा के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया। 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनरेश और उनकी बेटियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

MP News : डॉक्टरों के अनुसार, छिपकली के कारण चाय में संभवतः जहरीले तत्व घुल गए, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। फिलहाल, चारों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019