MP News
MP News : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ा सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौ थाना क्षेत्र के रूपावई गांव में चल रही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
MP News : जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने उत्तर प्रदेश से लोहे की रॉड और अन्य सामग्री भिंड पहुंचाई और स्थानीय कारीगर के माध्यम से अवैध हथियार तैयार करवा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 तैयार देशी कट्टे, लोहे की रॉड, कट्टा बनाने की मशीनें और अन्य आवश्यक सामग्री जब्त की।
MP News : पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से कच्चा माल मंगवाकर भिंड में हथियार तैयार करता था और फिर विभिन्न राज्यों में तस्करी करता था। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य तस्करों के अलावा वह कारीगर भी शामिल है, जो हथियार बनाने का कार्य कर रहा था।
MP News : भिंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच में गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


