Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में देवी अहिल्याबाई की पुण्यगाथा नाटक का भव्य मंचन...

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में देवी अहिल्याबाई की पुण्यगाथा नाटक का भव्य मंचन...
X

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में देवी अहिल्याबाई की पुण्यगाथा नाटक का भव्य मंचन…

खरगोन : MP News: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के जनकल्याण और सुशासन के कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 मार्च को महेश्वर में आयोजित राष्ट्र सामर्था देवी अहिल्याबाई की पुण्यगाथा नाटक के मंचन के अवसर पर यह बात कही। इस भव्य आयोजन का आयोजन विश्व मांगल्य सभा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तीन सौ वर्ष पूर्व लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने जो सामाजिक कल्याण के कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सुशासन की मिसाल पेश की और जनता के हित में अनेकों योजनाएं लागू कीं। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों और धर्म व संस्कृति को संजोने के प्रयासों से हमें सीख लेनी चाहिए।

May be an image of 11 people, flute, dais and text that says '।।કीनाય विन्वमंगल्यस ममर्थ|| -1l विन्धमांगल्य सभा संस्कार सामरथ्य संस्कारसाम्सदाबारसेवा सदाचार सेवा AF IOUNDATION TION nOU নाटक मंचत्'

MP News: नाटक मंचन के जरिए जीवन दर्शन
महेश्वर में आयोजित इस नाटक में देवी अहिल्याबाई के संघर्ष, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस मंचन ने दर्शकों को देवी अहिल्याबाई के आदर्शों से जोड़ने का कार्य किया।

May be an image of 6 people, people dancing and fire

MP News: इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और देवी अहिल्याबाई के योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लोकमाता अहिल्याबाई की विरासत को संजोने के लिए निरंतर प्रयासरत है और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

May be an image of 5 people and people dancing

MP News: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019