Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पुलिस कार्रवाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

MP News
X

MP News : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक की आत्महत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबाटोला में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक पुलिस की सरेआम पिटाई से मानसिक रूप से टूट गया था।

MP News : मृतक की पहचान जयराज चौधरी के रूप में हुई है, जो पेंटिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्नी ने हनुमानताल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक की सार्वजनिक रूप से पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पब्लिक में हुई इस कार्रवाई से जयराज गहरे सदमे और शर्मिंदगी में चला गया।

MP News : कुछ ही समय बाद उसने ठक्करग्राम बाबाटोला स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019