Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, दमकल की टीम मौके पर...

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। बैरागढ़-सीहोर हाईवे पर कैम्पियन स्कूल के पीछे स्थित एक साड़ी गोदाम में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जो अभी भी जारी है।

MP News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग गोदाम में रखी साड़ियों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैली। स्थानीय लोगों ने घने काले धुएं और आग की लपटों को देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं, लेकिन गोदाम में मौजूद भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री के कारण आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में समय लग रहा है।

MP News : पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में लाखों रुपये की साड़ियां और अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका है। सटीक नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019