Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: अनब्रेको फैक्ट्री में भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल...

MP News: अनब्रेको फैक्ट्री में भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल...
X

MP News: अनब्रेको फैक्ट्री में भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल…

सीहोर : MP News: सीहोर की अनब्रेको फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। इस फैक्ट्री में नट-बोल्ट का निर्माण किया जाता है और यहां हजारों मजदूर कार्यरत हैं। आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और वे तेजी से बाहर निकलने लगे।

MP News: आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है, लेकिन फैक्ट्री में बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019