Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : VIP स्टाइल में तस्करी करने वाला हाईप्रोफाइल गैंग गिरफ्तार, कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त

MP News: High profile VIP style smuggling gang arrested, pistol and live cartridges seized
X

MP News: High profile VIP style smuggling gang arrested, pistol and live cartridges seized

MP News : शहडोल। जिले की अमलाई पुलिस ने गांजा तस्करी के एक ऐसे हाईप्रोफाइल गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लग्जरी गाड़ियों, फर्जी रसूख और हथियारों के दम पर कानून को चुनौती दे रहा था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा, अवैध कट्टे, जिंदा कारतूस, लग्जरी स्कॉर्पियो और कई महंगे मोबाइल जब्त किए हैं।

MP News : पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कॉर्पियो वाहन में अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर गांजे की सप्लाई करते थे। इतना ही नहीं, वाहन में संगठन पदाधिकारी की नेम प्लेट लगाकर खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताने की कोशिश करते थे, ताकि पुलिस चेकिंग के दौरान कोई संदेह न हो।

MP News : सूचना के आधार पर अमलाई पुलिस ने बटुरा तिराहे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 1.567 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं दो आरोपियों के पास से अवैध देशी कट्टे और 8 एमएम के जिंदा कारतूस भी मिले, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

MP News : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी स्कॉर्पियो, तीन अलग-अलग नंबर प्लेट, पांच महंगे एंड्रायड और आईफोन मोबाइल समेत करीब 35 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उदयभान उर्फ दादू जायसवाल, आशीष गुप्ता, कपिल सोनी, मोहम्मद युसूफ और प्रणव शर्मा उर्फ श्यामू शामिल हैं। इनमें एक आरोपी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का निवासी बताया जा रहा है।

MP News : अमलाई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन, फंडिंग और अन्य जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019