Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : प्रधान आरक्षक ने खाई सल्फास की गोली, इलाज के दौरान मौत

MP News
X

MP News : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

MP News : मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रधान आरक्षक मोहनलाल ने पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में सल्फास की गोली खाई थी। तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

MP News : फिलहाल इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019