Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : कुबेरेश्वरधाम में 25 फरवरी से भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का होगा आयोजन....

MP News : कुबेरेश्वरधाम में 25 फरवरी से भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का होगा आयोजन....
X

MP News : कुबेरेश्वरधाम में 25 फरवरी से भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का होगा आयोजन….

MP News : कुबेरेश्वरधाम स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 25 फरवरी से भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए कथा स्थल पर डोम लगाए जा रहे हैं, वहीं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर पेयजल, बिजली, सफाई, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं मार्ग व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व सेवा समितियों के साथ चर्चा कर आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

MP News : भव्य रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान शिवलिंग अभिषेक, कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भीड़ प्रबंधन हेतु नेशनल हाईवे पर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने सुरक्षा, अस्थाई शौचालय, फायर ब्रिगेड, हेल्थ कैंप एवं सहायता केंद्र की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल पर 24 घंटे विद्युत कर्मियों की ड्यूटी व अस्थाई चलित शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019