Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : रसोई घर में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, पति की मौत, पत्नी घायल

MP News: Gas cylinder explodes in kitchen, husband dies, wife injured
X

MP News: Gas cylinder explodes in kitchen, husband dies, wife injured

MP News : राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बायपास स्थित शिवधाम कॉलोनी में रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

MP News : सुबह करीब 5 बजे हुए इस हादसे में सुरेंद्र सिंह भल्ला (60) और उनकी पत्नी पद्मा भल्ला गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नरसिंहगढ़ के पास सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।

MP News : घटना के वक्त दंपती घर में अकेले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रसोई में एलपीजी सिलेंडर के साथ पीएनजी गैस कनेक्शन भी मौजूद था, जिससे हादसे की परिस्थितियां और जटिल हो गई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पहले आग लगी या विस्फोट हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019