MP News : देपालपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र के तकीपुरा गांव में एक दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देखने के दौरान एक मकान की गैलरी अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
MP News : जानकारी के अनुसार, तकीपुरा गांव में नई सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान स्थानीय निवासी 22 वर्षीय युवक लखन चौधरी और दो महिलाएं सड़क निर्माण को देखने के लिए एक मकान की गैलरी पर खड़े थे। अचानक गैलरी भरभराकर ढह गई और तीनों लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से निकाला।
MP News : मलबे से निकाले गए युवक लखन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लखन चार बहनों का इकलौता भाई था और उसका दो साल का एक बेटा भी है। इस हादसे ने उसके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ा दी।
MP News : हादसे में घायल दो महिलाओं में से एक शाजापुर से अपने रिश्तेदार के घर देपालपुर आई थी। दोनों का इंदौर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


