Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : एक ही परिवार के चार सदस्य सोन नदी में डूबे, युवती का मिला शव, तीन लापता

MP News : एक ही परिवार के चार सदस्य सोन नदी में डूबे, युवती का मिला शव, तीन लापता
X

MP News: Four members of the same family drowned in the Son River; young woman’s body recovered, three missing.

MP News : सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में खुशियों से भरा एक पारिवारिक पिकनिक पलभर में मातम में बदल गया। रामपुर नैकिन क्षेत्र के भवरसेन घाट पर सोन नदी में एक ही परिवार के चार सदस्य डूब गए। हादसे में तीन युवतियां और एक युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गए, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

MP News : जानकारी के अनुसार, मैहर जिले के बूढ़ा बाउर गांव से परिवार के सदस्य घूमने और पिकनिक मनाने भवरसेन घाट पहुंचे थे। नदी किनारे मस्ती के बीच अचानक चार लोग गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वे नदी की धारा में समा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन पुलिस, खड्डी चौकी की टीम और एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए।

MP News : स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तत्काल खोज अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश लगातार जारी है। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रेस्क्यू टीम गहरे पानी और तेज बहाव के बीच लापता लोगों की खोज में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019