Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : रोटावेटर में फंसने से किसान पुत्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी

MP News
X

MP News : नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां गोटेगांव थाना क्षेत्र के झांसीघाट गांव में किसान राजकुमार श्रीपाल के 18 वर्षीय बेटे रोहित की खेत में काम करते समय रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई।

MP News : बता दें कि मृतक रोहित पिता के साथ खेत में टैक्टर से रोटरी का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन तत्काल खेत तरफ दौड़े और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP News : घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019