Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नकली घी का खौफनाक खेल, मांस-हड्डियों से बन रहा था ‘घी’, 200 किलो माल जब्त

MP News: Fake ghee is a horrifying game; ghee was being made from meat and bones; 200 kg of the product was seized.
X

MP News: Fake ghee is a horrifying game; ‘ghee’ was being made from meat and bones; 200 kg of the product was seized.

MP News : खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इमलीपुरा इलाके में प्रशासन ने छापेमारी कर एक अवैध नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां पशुओं की चर्बी, मांस और हड्डियों से घी तैयार किया जा रहा था।

MP News : यह फैक्ट्री बेगम पार्क के सामने स्थित एक मकान में संचालित हो रही थी, जिसे अनवर कुरैशी नामक व्यक्ति के घर पर चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रशासन को मौके से भारी मात्रा में नकली घी और पशु अवशेष मिले, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

MP News : छापेमारी में करीब 200 किलो घी और बड़ी संख्या में पशु अवशेष बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 79 डिब्बे और 9 बड़े ड्रम भी जब्त किए गए, जिनमें तैयार माल भरा हुआ था।

MP News : यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर की मौजूदगी में की गई, जिसमें पशु विभाग, नगर निगम और पुलिस टीम शामिल रही। अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय शिकायत के आधार पर यह छापा मारा गया था।

MP News : प्रशासन को आशंका है कि यह नकली घी लंबे समय से बाजार में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था। फिलहाल सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019