Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : फर्जी डॉक्टर ने की हार्ट सर्जरी, 7 मरीजों की मौत, खुद को बताया मशहूर ब्रिटिश कार्डियोलॉजिस्ट, प्रशासन में मचा हड़कंप...

MP News
X

MP News

MP News : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फर्जी डॉक्टर ने मिशनरी अस्पताल में खुद को हृदय रोग विशेषज्ञ बताकर हार्ट सर्जरी की, जिसके चलते कथित तौर पर 7 मरीजों की जान चली गई। इस घटना के उजागर होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई है।

MP News : आरोपी ने खुद को प्रसिद्ध ब्रिटिश कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जॉन केम बताकर अस्पताल में नौकरी हासिल की थी। उसने कई मरीजों की हार्ट सर्जरी की, जिसमें से 7 की मौत हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि उसका असली नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है और वह पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है।

MP News : फिलहाल, जांच एजेंसियों ने अस्पताल से जुड़े सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। दस्तावेजों की पड़ताल में पता चला कि आरोपी ने ब्रिटिश डॉक्टर के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र जमा किए थे। दमोह के जिलाधिकारी सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

MP News : जानकारी के अनुसार, आरोपी नरेंद्र यादव पहले भी सोशल मीडिया पर विवादित गतिविधियों में शामिल रहा है। जुलाई 2023 में उसने एक ट्वीट किया था, जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजने की बात कही गई थी, जिसे बाद में खूब ट्रोल किया गया। इसके अलावा, उसने योगी आदित्यनाथ के साथ फर्जी तस्वीरें भी साझा की थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019