Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : 2500 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त, करोड़ों की संपत्ति की गई नष्ट....

2500 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त, करोड़ों की संपत्ति की गई नष्ट
X

2500 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त, करोड़ों की संपत्ति की गई नष्ट

मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लिया, जहां गुड़ी रेंज के जंगल में करीब 2500 हेक्टेयर वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है। अतिक्रमणकारियों ने इस भूमि पर खेती की थी और पेड़ काटकर वहां अपनी फसलें उगा रहे थे। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर 40 बुलडोजर मंगवाए गए, जिनसे अतिक्रमण को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एसपी मनोज कुमार राय और डीएफओ राकेश डामोर की देखरेख में वन विभाग, राजस्व टीम और भारी पुलिस बल भी मौजूद था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अतिक्रमण की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। इस क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने इसे हटाने के निर्देश दिए थे, जिसे अतिक्रमणकर्ताओं ने नजरअंदाज किया। इसके बाद गुरुवार को यह कार्रवाई की गई।

Demolition drive in Lucknow: More than 1,200 illegal structures razed in  Akbarnagar - The Hindu

गौरतलब है कि 2022 में संसद में तत्कालीन पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया था कि भारत में 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा आरक्षित वन भूमि अतिक्रमण के दायरे में है, जिनमें मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा हिस्सा है। 2023 तक यह आंकड़ा 54,173.28 हेक्टेयर तक पहुंच चुका है, जो देश में सबसे अधिक है।

इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि अतिक्रमण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019