MP News
MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के चार शहर का नाका इलाके में स्थित रंगयाना मुहल्ले में सोमवार दोपहर बाद एक पुराना मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किरायेदार और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
MP News : जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण मकान की एक दीवार में सीलन आ गई थी, जिसे ठीक करने के लिए मकान मालिक ने मजदूर बुलाया था। मजदूर दीवार की मरम्मत कर रहा था, तभी जर्जर दीवार अचानक धसक गई, जिसके कारण छत एक तरफ झुक गई। दीवार छत का वजन सहन नहीं कर पाई और पूरा मकान भरभराकर ढह गया। इस दौरान मकान में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी बेटी मलबे में दब गए।
MP News : मकान ढहने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, और नगर निगम का आपदा प्रबंधन दस्ता मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से तीन लोगों को निकाला गया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल पिता-पुत्री को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
MP News : बेटी के पैरों पर छत के भारी पत्थर गिरने से गंभीर चोटें आई हैं, और वह मलबे में बुरी तरह फंसी थी। अस्पताल में भर्ती पिता और पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, बेटी के पैरों में कई फ्रैक्चर हैं, और पिता को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है, जहां चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


