Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पन्ना में फिर चमका हीरा.....

MP News : पन्ना में फिर चमका हीरा.....
X

MP News पन्ना में फिर चमका हीरा…..

पन्ना : MP News : पन्ना में फिर चमकी आदिवासी मजदूर की किस्मत। सुरेन्द्र सिंह गौड़ को मिला 5.87 कैरेट का नयाब हीरा। करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही हीरे की अनुमानित कीमत।

मजदूर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में खर्च करेंगे हीरा नीलामी से मिलने वाली रकम।

पन्ना में आज एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक गई जब उसे हीरा खदान में खुदाई के दौरान एक अदद चमचमाता बेशकीमती हीरा मिल गया। हीरे को देखा तो मजदूर कि खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इस 5 कैरेट 87 सेंट के नयाब हीरे की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही हे। इस हीरे को पन्ना के हीरा कार्यालय मे जमा करवा दिया है। जिसे आगामी 04 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट भवन मे होने वाली नीलामी मे बोली के लिए रखा जायेगा।

1 खनिज निरीक्षक ने बताया कि ग्राम बिलखुरा निवासी सुरेंद्र सिंह गौड़ ने कृष्णा कल्याणपुर पटी मे उथली हीरा खदान लगाई थी जिसकी खुदाई मे आज उसे 5.87 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ जिसे हीरा कार्यालय मे पहुंच कर जमा किया गया

है। जिसे आगामी 04 दिसम्बर को कलेक्टरेट भवन मे होने वाली हीरा नीलामी मे बोली के लिए रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बोली मे कुल 81 नग हीरे

बोली के लिए रखे जायेगे जिनका वजन 241 कैरेट 47 सेंट है और इनकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ 80 लाख आँकी गयी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019