Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : 2 लाख की डिमांड, 5 हजार में धरी गईं, महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक लोकायुक्त ट्रैप में गिरफ्तार

MP News
X

MP News : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक अंजिला मोहे को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका सलिता पालवी को कार्यकर्ता पद पर पदस्थ करने के एवज में कुल 2 लाख 5 हजार रुपये की घूस मांगी थी।

MP News : जानकारी के मुताबिक, ग्राम मोजवाड़ी निवासी सलिता पालवी अक्टूबर 2025 में आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 में सहायिका पद पर नियुक्त हुई थीं। इसी दौरान गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र-3 में कार्यकर्ता का पद रिक्त हुआ। पात्रता पूरी होने पर उन्होंने नियमानुसार आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग, खालवा में जमा किया। आरोप है कि पदस्थापना के लिए पर्यवेक्षक ने मोटी रकम की मांग की और पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये तय हुए।

MP News : पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत इंदौर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से की। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के अनुसार राशि देते समय पर्यवेक्षक को ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त ने संकेत दिए हैं कि मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019