Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : कुएं में मिली 3 माह के मासूम संग महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

MP News
X

MP News : दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सरकारी कुएं से 3 माह के मासूम और उसकी मां के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह कुएं में तैरते शवों की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

MP News : मृतकों की पहचान जयंती केवट (35 वर्ष) और उसके 3 महीने के बेटे दीपांश केवट के रूप में हुई है। घटना वार्ड नंबर एक स्थित सरकारी कुएं की बताई जा रही है। नगर पालिका कर्मचारियों ने जब सुबह करीब 7 बजे कुएं में झांका, तो महिला और बच्चे के शव पानी में तैरते नजर आए।

MP News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि एक साथ मां और नवजात का कुएं में मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

MP News : पुलिस हादसा, आत्महत्या या हत्या तीनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतका के पारिवारिक हालातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019