Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : कांग्रेस नेता की छिनी विधायकी, हाईकोर्ट के फैसले से BJP को मिली विजयपुर सीट, रामनिवास रावत होंगे नए विधायक

MP News : कांग्रेस नेता की छिनी विधायकी, हाईकोर्ट के फैसले से BJP को मिली विजयपुर सीट, रामनिवास रावत होंगे नए विधायक
X

MP News : कांग्रेस नेता की छिनी विधायकी, हाईकोर्ट के फैसले से BJP को मिली विजयपुर सीट, रामनिवास रावत होंगे नए विधायक

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ग्वालियर स्थित उच्च न्यायालय की पीठ ने श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया है। अदालत ने उनका निर्वाचन शून्य घोषित करते हुए भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया है।

MP News : याचिका पर सुनवाई के बाद आया फैसला

यह मामला पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर चुनाव याचिका से जुड़ा था। उन्होंने अदालत में आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ने नामांकन के समय अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी।

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जी.एस. अहलूवालिया की पीठ ने आरोपों को सही मानते हुए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे रामनिवास रावत को विजयपुर सीट का विधायक घोषित किया गया है।

MP News : चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

याचिका में कहा गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी हलफनामे में नहीं दी। अदालत ने इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन माना और इसी आधार पर उनका निर्वाचन रद्द करने का निर्णय लिया।

MP News : भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अदालत के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान सही जानकारी देना प्रत्येक उम्मीदवार की जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला सभी को स्वीकार करना चाहिए। यदि चुनाव के समय पूरी जानकारी देना अनिवार्य है तो उसका पालन भी करना ही होगा।

MP News : प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल

उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विजयपुर विधानसभा सीट पर अब भाजपा नेता रामनिवास रावत के विधायक बनने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि कांग्रेस इस फैसले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार कर सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019