Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट चोरी की साजिश का दावा, नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

MP News
X

MP News

MP News: भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और चुनाव आयोग पर वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रोजेक्टर पर प्रेजेंटेशन के जरिए दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में 16.05 लाख मतदाता सिर्फ दो महीने (अगस्त-अक्टूबर) में जोड़े गए, यानी प्रतिदिन करीब 26,000 नए वोटर। जनवरी से अगस्त तक 4.64 लाख वोटर बढ़े थे। सिंघार ने 27 सीटों पर असामान्य मतदाता वृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि इन सीटों पर कांग्रेस मामूली अंतर से हारी, जो बीजेपी को अनुचित लाभ पहुंचाने का संकेत है।

MP News: सिंघार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने 2 दिसंबर 2022 को 8.51 लाख नकली/डुप्लीकेट वोटर हटाने का आदेश दिया, लेकिन कोई जिला इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर सका। RTI के जरिए मांगा गया 'गरुड़ा ऐप' का डेटा भी नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि मतदाता सूची में फोटो शामिल न करने का बहाना गोपनीयता बताया जाता है, जबकि सरकार प्रचार में फोटो-वीडियो का उपयोग करती है। मध्यप्रदेश CEO की वेबसाइट अक्सर शिकायतों के समय बंद या 'अंडर मेंटेनेंस' दिखती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019