Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सीएम मोहन यादव ने किया मेट्रो का सफर, 10 अगस्त को राजनाथ सिंह करेंगे रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो का सपना जल्द हकीकत बनने जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभाष नगर से एम्स तक ऑरेंज लाइन पर मेट्रो में सफर किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों से मेट्रो के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और नवनिर्मित मेट्रो भवन का निरीक्षण भी किया।

MP News : सीएम का मेट्रो सफर और तकनीकी समीक्षा

मेट्रो परियोजना को लेकर लंबे समय से देरी और समयसीमा के सवाल उठ रहे थे। इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं सुभाष नगर से एम्स तक के 7 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उन्होंने भोपाल शहर की खूबसूरती को निहारा और मेट्रो की सुविधाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें मेट्रो की तकनीकी विशेषताओं, जैसे ट्रेन सेट, सिग्नल सिस्टम और बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी दी।

MP News : 10 अगस्त को राजनाथ सिंह का दौरा-

मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 अगस्त 2025 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया गांव में एक अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण इकाई का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना BEML लिमिटेड के सहयोग से 60 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019