Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : CM मोहन यादव ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को दी सौगात, विकास कार्यों का किया लोकार्पण...

MP News : CM मोहन यादव ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को दी सौगात, विकास कार्यों का किया लोकार्पण...
X

MP News : CM मोहन यादव ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को दी सौगात, विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

MP News : मण्डला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मण्डला जिले के टिकरवारा गांव में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की बहनों और हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ₹1552.38 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।

MP News : इसके साथ ही ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के तहत 25 लाख से अधिक पात्र बहनों को ₹57 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि, तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 56.68 लाख हितग्राहियों को ₹340 करोड़ की राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया।

MP News : मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर जिले के विकास को नई गति देने की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 1100 नवविवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, "हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, हर वर्ग का सम्मान और उत्थान। हम सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को सशक्त और समृद्ध बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।" इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे इस तरह के सशक्तिकरण और कल्याणकारी प्रयासों की ग्रामीणों और हितग्राहियों ने सराहना की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019