Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: सीएम मोहन यादव ने अपने जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को बांटे कंबल, उपहार में मिला गदा...

MP News: सीएम मोहन यादव ने जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को बांटे कंबल, उपहार में मिला गदा...
X

MP News: सीएम मोहन यादव ने जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को बांटे कंबल, उपहार में मिला गदा…

भोपाल: MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर सीएम मोहन यादव का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-ताशों और डमरू की गूंज के बीच समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया। उन्हें उपहार स्वरूप पारंपरिक गदा भेंट की गई।

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर गांधीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित किए और उनके साथ भोजन कर स्नेह और सद्भावना का परिचय दिया।

MP News: इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करना उनके जीवन का उद्देश्य है। इस भावपूर्ण पहल ने न केवल उनके प्रति सम्मान और स्नेह बढ़ाया, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी दर्शाया। पूरे राज्य में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019