Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : CM डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ बाढ़ पीड़ितों के लिए की सहायता, बालाघाट से रवाना हुई 2 ट्रक राहत सामग्री

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता का एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बालाघाट जिले से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए दो ट्रक राहत सामग्री रवाना की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की थी।

MP News : पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। बालाघाट से रवाना किए गए दो ट्रकों में बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री शामिल है, जिसमें 100 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल दाल, 15 क्विंटल नमक, 1500 कंबल, 2000 चादरें और 950 बर्तन सेट शामिल हैं। इसके अलावा कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी भेजे गए हैं।

MP News : राहत सामग्री को बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने हरी झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस पहल से छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित लोगों को कठिन समय में महत्वपूर्ण सहारा मिलेगा। यह सहायता मध्य प्रदेश की संवेदनशीलता और पड़ोसी राज्य के प्रति एकजुटता को दर्शाती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019