Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : स्वतंत्रता सेनानी हरिभाऊ उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- साहित्य और देशसेवा में उनका योगदान अविस्मरणीय

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार हरिभाऊ उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए हरिभाऊ उपाध्याय के योगदान को याद किया।

MP News : डॉ. मोहन ने अपने संदेश में लिखा, "मध्य प्रदेश के गौरव, स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार श्रद्धेय हरिभाऊ उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि। साहित्य के क्षेत्र में उनकी कृतियों और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें अमर कर दिया।"

MP News : हरिभाऊ उपाध्याय ने 'बापू के आश्रम में' और 'सर्वोदय की बुनियाद' जैसी रचनाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। उनके साहित्यिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019