MP News : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी बैठक, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और अतिरिक्त व्यवस्थाएं रखने के दिए निर्देश

MP News
MP News
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भारी बारिश और गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। स्टेट सिचुएशन रूम के माध्यम से स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
MP News : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्थिति की निगरानी
सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, ग्वालियर और भोपाल के कलेक्टर्स तथा पुलिस अधीक्षकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बारिश और विसर्जन की व्यवस्थाओं का लाइव प्रदर्शन भी देखा। डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरतें।
MP News : गणेश विसर्जन और बाढ़ प्रबंधन पर फोकस
मुख्यमंत्री ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सभी तैयारियों को अपडेट रखने और देर रात तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, बारिश की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश जारी किए। उन्होंने कलेक्टर्स को बाढ़ आपदा राहत के लिए बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बारिश से किसी को असुविधा न हो।
MP News : आपदा मोचन दल को सक्रिय रहने के निर्देश
डॉ. मोहन यादव ने आपदा मोचन दलों को त्वरित प्रतिक्रिया देने और प्रभावितों को रेस्क्यू करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे संवेदनशीलता और मानवता की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि जनता को हर संभव सहायता मिल सके।


