Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरु नानक जयंती की दी बधाई, गुरुद्वारे में टेका माथा

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और राजधानी भोपाल स्थित अरेरा कॉलोनी गुरुद्वारे में माथा टेककर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार गुरु तेज बहादुर जी का 350वां जयंती वर्ष भी धूमधाम से मनाएगी।

MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का व्यक्तित्व अत्यंत विराट था और उन्होंने अपनी साधना और उपदेशों के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक मार्ग दिखाया। उन्होंने मानवता, समानता और सामाजिक सौहार्द्र का संदेश फैलाया। डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि मुगल और अफगानियों के आतंक के दौर में भी गुरु नानक देव जी ने समाज का मान बढ़ाया और धर्म के मूल सिद्धांतों को जीवित रखा।

MP News : गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में सुबह से कीर्तन और लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सीएम ने कहा कि ‘ओंकार’ नाम में संपूर्ण सृष्टि समाहित है और सिख समाज ने हमेशा गुरु नानक देव जी की सीख को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी है। इस अवसर पर लोगों ने सीएम के मार्गदर्शन में समाज में भाईचारे और मानवता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019