Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10वीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को दी बधाई, एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि का ऐलान; मुख्यमंत्री निवास पर किया सम्मानित

Asian News
MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10वीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को दी बधाई, एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि का ऐलान; मुख्यमंत्री निवास पर किया सम्मानित
X

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10वीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को दी बधाई, एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि का ऐलान; मुख्यमंत्री निवास पर किया सम्मानित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा पन्ना की कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी को माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा को सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर माँ की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट तथा आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिभा, परिजन सहित समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 'प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं। प्रतिभा की सफलता लाखों बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। बिटिया की उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।' मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कु. प्रतिभा और उनके परिजन ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019