Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : कर्मचारियों के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले – सरकारी कर्मचारी हमारी ताकत हैं

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य शासन कर्मचारियों के दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में शासकीय कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा, सरकारी कर्मचारी हमारी ताकत हैं, उन्हीं के सहयोग से सरकार सुचारू रूप से चलती है।

MP News : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन, भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

सीएम ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है, लेकिन जैसे ही रास्ता साफ होगा, जल्द ही प्रमोशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
साथ ही उन्होंने बताया कि दो लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शासकीय भर्तियों के लिए अब एकीकृत परीक्षा प्रणाली (Single Exam System) लागू की जाएगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके।

MP News : हाउस रेंट अलाउंस और आवास की सुविधा पर बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस (HRA) का मामला उनकी सरकार ने हल किया है। अब कर्मचारियों को यह लाभ मिलने लगा है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें रहने में सुविधा मिले।

MP News : बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड और कर्मचारी आयोग

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारी आयोग गठित करने की भी घोषणा की, जो कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करेगा।

MP News : सीएम बोले – कर्मचारियों के सभी मुद्दे हल किए जाएंगे

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता में कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019