Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सीएम डॉ मोहन यादव ने गुना में कई योजनाओं का किया ऐलान, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

MP News
X

MP News

MP News : गुना : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को गुना जिले के बीनागंज में कुंभराज सिंचाई परियोजना की धन्यवाद सभा में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और आगामी योजनाओं का खाका पेश किया।

MP News : मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद भाई दूज के मौके पर सभी लाड़ली बहनों को 1500 रुपए दिए जाएंगे, और यह राशि साल 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए तक की जाएगी। इस घोषणा ने महिलाओं के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है और इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

MP News : मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ नए मकान बनाने की योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कदम देश की गरीब जनता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

MP News : गुना की सांस्कृतिक विविधता का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि यह जिला ग्वालियर-चंबल और मालवा की दो विशिष्ट संस्कृतियों का संगम है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही गुना के किसानों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया और प्रदेश के विकास में इस क्षेत्र के योगदान की सराहना की।

MP News : इसके बाद, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 55 साल तक किसानों को सिंचाई के लिए तरसाया गया, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले 20 वर्षों में सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 55 लाख हेक्टेयर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

MP News : मुख्यमंत्री ने गौशाला के लिए 12 लाख रुपए और स्वास्थ्य सहायता के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने गुना जिले की विशेषताएं बताते हुए कहा कि गुना का गुलाब और धनिया खास और विशेष हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019