Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: एक ही पंडाल से 300 स्थानों पर पहुँची मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे उपस्थित

MP News
X

MP News

MP News: उज्जैन। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति द्वारा शहर के 300 सार्वजनिक पंडालों में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएँ वितरित करने का कार्यक्रम इस बार विशेष अंदाज़ में संपन्न हुआ। पहली बार सभी प्रतिमाओं का वितरण एक ही पंडाल से सामूहिक रूप से किया गया। चिमनगंज मंडी प्रांगण के इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में यह महाआयोजन संपन्न हुआ।

MP News: समिति के सहसंयोजक जगदीश पाँचाल ने बताया कि पूर्व सूचना और आमंत्रण पत्र प्राप्त संस्थाओं को ही प्रतिमाएँ दी गईं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर की प्रमुख संस्थाओं और समाज संगठनों - नगर पालिका निगम, जिला प्रशासन कार्यालय, प्रेस क्लब, विभिन्न समाजों एवं अखाड़ों - में इस बार केवल मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएँ ही विराजित की जा रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019