Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : घर में फंदे पर मिली 12वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

MP News : घर में फंदे पर मिली 12वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस
X

MP News: Class 12 student found hanging at home; police investigating.

MP News : नरसिंहपुर। शहर के सदर शास्त्री वार्ड में एक 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा अपने घर में फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिजनों में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

MP News : जानकारी के मुताबिक छात्रा ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिवार के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

MP News : पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। यही वजह है कि इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

MP News : कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019