Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, शिव भक्तों के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। वे महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तगणों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस बैंड के सदस्यों सहित अनेक युवाओं ने डमरू दल के साथ पारम्परिक प्रस्तुति दी।

MP News : शिव बारात का रथ खींचा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिव बारात को रवाना किया और बारात का रथ भी खींचा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकगण उत्साह, उमंग से बारात में शामिल हुए। इस दौरान हर-हर महादेव और जय महाकाल के सामूहिक स्वर से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

MP News : महाशिवरात्रि के कार्यक्रम और शिव बारात में अनेक जनप्रतिनिधि और शिव भक्त भी शामिल हुए। इनमें सांसद आलोक शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, रविंद्र यति, राहुल कोठारी सहित महाशिवरात्रि पर्व आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019