Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में जल्द लागू होगा UCC

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में जल्द लागू होगा UCC
X

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में जल्द लागू होगा UCC

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

MP News : लालघाटी पर माल्यार्पण

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लालघाटी पर स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी हमारी यादों में बसे हुए हैं।

MP News : समान नागरिक संहिता पर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश भी उन गौरवशाली राज्यों में शामिल हो रहा है जहां एक संविधान लागू होगा। डॉ. मुखर्जी की कल्पना के अनुरूप प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) इसी महीने लागू होगी।

MP News : डिफेंस और औद्योगिकीकरण पर जोर

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश डिफेंस सेक्टर में स्वर्णिम इतिहास लिख रहा है। यहां तमाम प्रकार के रक्षा उत्पाद बनेंगे। हम औद्योगिकीकरण की ओर बढ़ रहे हैं और हर वर्ग के जीवन में कल्याण सुनिश्चित कर रहे हैं।

MP News : बेरोजगारी दर सबसे कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश वह स्थान है जहां बेरोजगारी की दर सबसे कम है। प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

MP News : सतगढ़ी में बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने सतगढ़ी में बड़े इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां रहना, खाना, आराम करना और रोजगार पाना सुगम होगा।

MP News : कंवेंशन सेंटर की घोषणा

भोपाल में 5 हजार लोगों की क्षमता वाला नया कंवेंशन सेंटर बनेगा। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के पास भी कंवेंशन सेंटर बनाया जाएगा।

MP News : प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। हम उनके मार्गदर्शन में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019