Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: CM मोहन यादव ने उज्जैन के ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना...

MP News: CM मोहन यादव ने उज्जैन के ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना...
X

MP News: CM मोहन यादव ने उज्जैन के ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना…

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दो दिनों के लिए उज्जैन प्रवास पर पहुंचे थे। रविवार सुबह ओंकारेश्वर मंदिर पर पहुंचकर पूजन अर्चन किया और देश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्नी के साथ भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का पूजन अर्चन किया। रविवार सुबह उज्जैन स्थित भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का सपत्नी दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक भी किया। भगवान अंगारेश्वर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुलाल हल्दी और अबीर से स्नान करवाया। पूजन, जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। 84 महादेव में से एक, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। पूजन पुजारी मनीष उपाध्याय, रोहित गुरु ने संपन्न कराया।

MP News: पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गौ सेवा करते हुवे घास की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में हुए हादसे को लेकर कहा कि जान है तो जहान है। भाग दौड़ में अनावश्यक जिस प्रकार की बड़ी दुखद घटना हुई है। हम सभी के लिए यह सबक है। हम सावधानी से सारे संसाधनों का उपयोग करें। रेल हो, बस हो इन साधनों का उपयोग करते हुए कहीं भी जाना हो, लेकिन अपने आप को सुरक्षित रखना चाहिए। बहुत दुखद हादसा हुआ है मेरी हार्दिक संवेदना है। घटना को लेकर सरकार मुस्तैद है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी संज्ञान में लिया है। उम्मीद करें कि सारी प्रकार की व्यवस्थाओं से सबक लेते हुए भविष्य में ऐसी घटना ना हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019